बुधवार, 26 अगस्त 2015

भरी जवानी में बाल तेजी से झड़े तो क्या करें 

 दुनिया के करोड़ों लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। वे चाहे पुरूष हों या स्‍त्री, दोनों ही इसके शिकार बन गए हैं।

व्‍यायाम की भूमिका
बालों के झड़ने का मुख्य कारण शारीरिक गतिविधियों की कमी है।  अगर आप किसी भी रूप  में कसरत या व्‍यायाम नहीं करते तो आपके अन्दर रक्तसंचार कमज़ोर पड़ जाता है जिसकी वजह से उन छिद्रों को, जहाँ से बाल उगते हैं, ज़रुरत के हिसाब से पोषक तत्त्व नहीं मिल पाते क्योंकि सही रक्तसंचार ना होने की वजह से खून सही मात्रा में सिर तक नहीं पहुँचता और नतीजन बालों की जड़ें कमज़ोर हो जाती हैं और बाल गिरने लगते हैं। बालों को गिरने से रोकने के लिए रोजाना कम से कम पैंतालीस मिनिट तक कसरत करनी चाहिए। अगर आप कोई शोर्टकट  या  सरल रास्ता अपनाएंगे तो आपको फायदा होने से रहा। गोलियां और दवाइयां कुछ हद तक आपको राहत दिला सकते हैं, लेकिन कसरत की कमी से आपके बाल दोबारा झड़ना शुरू हो जायेंगे।

पानी की भूमिका

  • बालों को गिरने से रोकने के लिये पानी भी एक सस्ता और उपयोगी नुस्खा है।  कुछ चंद जगहों को छोड़ कर पानी बिना किसी मूल्य के मिलता है। तो क्यों न खूब सारा पानी पीकर आप अपने बालों को झड़ने से रोकें!  कई लोग पानी तब पीते हैं जब उन्हें प्यास लगती है।  अगर आप भी ऐसा करेंगे तो आपके बालों को गिरने से कोई नहीं रोक सकेगा। प्यास न लगे फिर भी आप हर दो तीन घंटे पर एक ग्लास पानी पीयें।
  • हमारे शरीर की बनावट में पानी की मात्रा कुछ ज्यादा, लगभग दो तिहाई होती है। आपकी त्वचा, बाल, रक्त, शुक्राणु, इन सबको स्वस्थ रहने के लिए और अपना कार्य सक्षमता से करने के लिए पानी की ज़रुरत पड़ती है।
  • आप अगर पानी तब पीते हैं जब आपको प्यास लगती है तो यकीनन आपकी प्यास बुझती है, लेकिन जब बिना प्यास लगे आप पानी पीते हैं तो आप अपने कोशिकाओं और इन्द्रियों को एक तरह से सींचते हैं। इससे आपके रक्तसंचार में सुधार होता है और आप के अन्दर किसी भी रोग को रोकने की शक्ति पैदा होती है।  आपके शुक्राणु स्वस्थ हो जाते हैं और आपके बालों की जड़ें भी मज़बूत हो जाती हैं।


विटामिन डी की भूमिका
अन्‍य आवश्‍यकताओं की तरह बालों को विडामिन डी की भी आवश्‍यकता होती है । ये भी एक तरह का निशुल्क  नुस्खा है और बालों को गिरने से रोकता  है। असल में विटामिन डी बालों को बढ़ने में काफी मददगार साबित होता है और बालों को बढ़ने के लिए यह बहुत ज़रूरी  भी है। यह अपने आप में आयरन और  कैल्शियम  को सोख लेता है। आयरन की कमी भी बालों के गिरने की वजह होती है। लेकिन जब आप अपने शरीर पर कम से कम 15 मिनिट के लिए भी सूर्य की किरणें पड़ने देते हैं, तो आपको उस दिन के लिए ज़रूरी मात्रा में विटामिन डी की खुराक मिल जाती है। लेकिन एक बात याद रहे, जब बहुत ही ज्यादा गर्मी हो तो आप अपने सिर और त्वचा को सूर्य की किरणों से बचाकर रखिये। बहुत ज्यादा गर्मी या तपती धूप आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती  है। तो बेहतर यही होगा  की आप सूर्य की किरणों का फायदा या तो सुबह उठाइए या शाम को।

पौष्टिक खाना खाइए

कई लोग बालों की झडने का शिकार गलत खाने की वजह से होते हैं। ऐसा नहीं है की वे पौष्टिक खाने पर खर्च नहीं कर सकते लेकिन आदतन वे जंक फ़ूड  पर पैसे बर्बाद करते हैं बनिबस्त पौष्टिक आहार पर खर्च करने के। जंक फ़ूड , डब्बाबंद आहार, तैलीय खाना, वगैरह में पौष्टिक तत्वों  की कमी होती है लेकिन कई लोग इन्हें  बड़े मज़े से खाते हैं। नतीजा यह होता है कि आपके शरीर को सही मात्रा  में  आयरन, कैल्सियम , जिंक , विटामिन  सी  और प्रोटीन वगैरह नहीं मिल पाते। यह सब बालों के बढ़ने  के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं इसीलिए जहाँ तक हो सके ऐसे पोषण रहित आहार का बहिष्कार किजिये और हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे, दूध, अंडे खाइए जिससे कि आपके जीवन में पौष्टिक आहारों की कमी पूरी हो सके।
तनाव से बचिए

बालों के गिरने की एक अहम् वजह तनाव भी है। तनाव से कई और बीमारियाँ भी पैदा होती हैं, इसीलिए इन बीमारियों से बचने के लिए, और बालों को गिरने से बचाने के लिए तनाव से दूर रहिये। हालांकि ऐसा  कहना बहुत आसान होता है, लेकिन अगर आप पूरी तरह स तनाव से छुटकारा नहीं पा सकते तो इसे कम तो कर सकते हैं। और तनाव कम करने के लिए आपको अपनी  सोच को बदलना होगा, और योग,  मेडीटेशन, वगैरह जैसे उपायों से इसे कम कर सकते हैं। 

धूम्रपान और शाराब का सेवन मत कीजिये

बालों के गिरने की एक और वजह धूम्रपान भी है, धूम्रपान से अथेरोसेलेरोसिस  का विकास होता है। अथेरोसेलेरोसिस  की अवस्था में  आपकी नसों और रगों पर मैल जमा हो जाती है जिससे आपके पूरे शरीर के रक्तसंचार में अवरोध पैदा होता है। फलस्वरूप, अगर आप पौष्टिक आहार का सेवन भी कर रहे हैं तो भी पौष्टिक तत्व आपके बालों की जड़ों तक नहीं पहुँच पाते क्योंकि  आपके सिर तक पर्याप्त मात्रा में  रक्त नहीं पहुँचता। इस दशा में  आपके बाल कमज़ोर होने  लगते हैं और गिरने लगते हैं। धूम्रपान की वजह से, सेक्स समस्याएं , दौरे पड़ना, उच्च रक्त चाप, हार्ट एटेक वगैरह जैसे रोग भी  पैदा होते हैं। तो, अगर आपको अपनी ज़िन्दगी से प्यार है (न सिर्फ अपने बालों से) तो आज ही धूम्रपान करना छोड़ दीजिये। शराब आपके लीवर को नुकसान पहुंचाती है और आपके शरीर में ऐसे विषैले तत्व पैदा करती है जो की आपके बालों के लिए बहुत हीं हानिकारक साबित होते  हैं। शराब आप नियंत्रित मात्रा में पियें; बेहतर तो यही होगा कि आप शराब को हाथ ही ना लगायें।
हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल से परहेज़ करें
अक्सर लोग टीवी पर और रंगीन पत्रिकाओं में लुभावने इश्तिहार देखकर ललचा जाते हैं और अपने बालों के लिए, बिना सोचे समझे कोई  भी शेंफू  और कंडीस्नर खरीद लेते हैं।  कोई भी शेंफू  खरीदने से पहले उसके अन्दर के मसालों के बारे में अच्छी तरह परख लें। कई शेंफू  में कड़क तरह के मसाले डाले जाते हैं, जिनसे कि आपके बालों को हानि पहुँचती है और आपके बाल गिरने लगते हैं और आप गंजे भी हो सकते हैं। एक दो बार खरीदने के बाद अगर आपको लगे है कि कोई शेंफू  आपके बालों के लिए ठीक नहीं है तो उसे फ़ौरन इस्तेमाल करना  बंद कर दीजिये।

अत्यधिक गर्मी और बाल रंगने से परहेज़ करें
अत्यधिक गर्मी और बालों को  बहुत ज्यादा  रंगना या डाई करना आपके बालों के लिए ठीक नहीं होते। जहाँ तक हो सके अपने बालों को गर्मी से बचाएं और बालों को तभी रंगें या डाई करें जब बहुत ही ज्यादा ज़रूरी हो।

महिलाएं अपना गंजापन कैसे दूर करें 

गंजापन को एलोपेसिया भी कहते हैं। जब असामान्य रूप से बहुत तेजी से बाल झड़ने लगते हैं और नये बाल उतनी तेजी से उग नही या फिर बाद में उगने वाले बाल पहले के बालों की तुलना में अधिक पतले या कमजोर उगते हैं। ऐसे में आगे जाकर गंजे होने की संभावना बढ़ जाती है।
गंजेपन के कारण
महिलाओं में गंजेपन की समस्‍या हार्मोंन्‍स के असंतुलन के कारण होती है। गर्भावस्‍था और मीनोपॉज के समय महिलाओं में सबसे ज्‍यादा हार्मोन्‍स में परिवर्ततन होता है जिसके कारण गंजेपन की समस्‍या होती है। लेकिन इसके अलावा कई अन्‍य कारण भी हैं जो इसके लिए उत्‍तरदायी हैं।

बालों की जड़ों का कमजोर हो जाना, पिट्यूटरी ग्लैंड(पियूस ग्रंथि) में हार्मोन्स की कमी, सिर पर ज्‍यादा रूसी होना, बालों की जड़ों को जरूरी पोषक तत्‍व न मिलना, गुस्‍सा करना, मानसिक तनाव में रहना, किसी विषय पर ज्‍यादा सोच-विचार करना, अधिक गरम खाना, बालों में बार-बार कंघी करना,  गीले बालों में कंघी करना, बालों को हमेशा ढक कर रखना, पर्याप्‍त नींद न लेना, आदि के कारण महिलायें गंजेपन का शिकार होती हैं।

गंजापन दूर करने के उपाय
चाहे महिला हो या पुरुष गंजेपन के इलाज के लिए कई तरीके ईजाद हो चुके हैं और इन तरीकों को आजमाकर आसानी से गंजेपन की समस्‍या से छुटकारा मिल सकता है। गंजेपन की समस्‍याको दूर करने के लिए महिलायें दो तरीकों को आजमा सकती हैं - वैज्ञानिक और घरेलू नुस्‍खे :


वैज्ञानिक तरीके
हेयर ट्रांसप्‍लांटेशन
गंजेपन के इलाज के लिए यह सबसे अच्‍छा और आसान तरीका है। इस तकनीक के जरिये शरीर के एक हिस्से से हेयर फॉलिकल्स को लेकर सिर में ट्रांसप्लांट किया जाता है। यह प्रक्रिया दो तरह से अमल में लाई जाती है। एक होती है स्ट्रिप तकनीक और दूसरी होती है फॉलिकुलर यूनिट ट्रांसप्लांट।

स्‍टेम सेल तकनीक
वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल के जरिए बालों को उगाने का तरीका खोज निकाला है। इस तकनीक में त्वचा के नीचे पाए जाने वाले फैट सेल से बालों को नए सिरे से उगाया जा सकता है। इनमें मौजूद स्टेम सेल बालों को उगाने में मदद करेंगे। इस तरीके से उगाए गए बाल न सिर्फ स्थायी होंगे, बल्कि देखभाल के हिसाब से भी आसान साबित होंगे।

लेजर ट्रीटमेंट
महिलायें इस तकनीक का सहारा लेकर गंजेपन का इलाज कर सकती हैं। लेजर ट्रीटमेंट से गिरते बालों और गंजेपन का उपचार किया जाता है। लेजर तकनीक में सिर की ब्‍लड कोशिकायें एक्टिव होकर रक्‍त का संचार तेज कर देती हैं, जिससे बालों को उगने में मदद मिलती है।

हेयर वीविंग
यह ऐसी तकनीक है जिसके जरिए सामान्‍य बालों को या सिंथेटिक हेयर को खोपड़ी के उस भाग पर वीव कर दिया जाता है, जहां गंजापन है। इसके लिए आमतौर पर हेयर कटिंग कराने के बाद जो बाल मिलते हैं, उनको हेयर मैन्युफैक्चरर के जरिए वीविंग के काम में प्रयोग किया जाता है।

घरेलू उपचार
  • मेथी को पूरी रात भिगो दीजिए फिर सुबह उसे गाढ़ी दही में मिला कर अपने बालों और जड़ो में लगाइए। बालों को धो लें, इससे रूसी और सिर की त्वचा के विकार समाप्‍त होंगे। मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों की जड़ो को पोषण पहुंचाता है और बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है।
  • उड़द की दाल को उबाल कर पीस लीजिए, रात को सोने से पहले इस लेप को सिर पर लगाइए। कुछ दिनों तक करते रहने बाल उगने लगते हैं और गंजापन समाप्त हो जाता है।
  • थोड़ी सी मुलेठी लेकर दूध की कुछ बूंदे डालकर उसे पीस लीजिए, फिर उसमें चुटकी भर केसर डालकर उसका पेस्ट बनाइए। इस पेस्‍ट को रात में सोने से पहले सिर पर लगाइए।
  • हरे धनिये का पेस्‍ट बनाकर जिस स्‍थान के बाल उड़ गये हैं वहां लगाइए। कुछ दिनों तक लगाने से बाल उगने लगते हैं।
  • केले का गूदा निकालकर उसे नींबू के रस में मिलाकर सिर पर लगाने से बालों के झड़ने की समस्‍या कम होती है और बाल फिर से उगने लगते हैं।
  • प्याज को काटकर उसके दो हिस्‍से कर लीजिए। जिस जगह के बाल झड़ गये हो वहां पर आधे प्‍याज को 5 मिनट तक रोज रगडें। बाल झड़ना बंद होगा ही साथ ही साथ बाल फिर से उगने लगेंगे।
अगर इन तरीकों को आजमाने के बाद भी गंजेपन की समस्‍या से छुटकारा नही मिल रहा है तो एक बार चिकित्‍सक से संपर्क अवश्‍य कीजिए।

गंजापन दूर करें वैज्ञानिक तरीके से 


गंजेपन और बाल झड़ने की समस्‍या से बहुत लोग परेशान हैं। गंजेपन की समस्‍या से निजात दिलाने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तकनीक का विकास किया है। उन्‍नत तकनीक के कारण इन तरीकों से बड़ी आसानी से बालों को उगाया जा सकता है। इसके अलावा नित नये वैज्ञानिक खोज इस क्षेत्र के लिए हो रहे हैं।

हाल ही में वैज्ञानिकों ने स्‍टेम सेल के जरिए बालों को उगाने का तरीका खोज निकाला है। इसके अलावा इस तकनीक के जरिए कम उम्र में बालों के झड़ने की समस्‍या पर भी रोक लगेगी।
स्‍टेम सेल
वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल के जरिए बालों को उगाने का तरीका खोज निकाला है। येल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक त्वचा के नीचे पाए जाने वाले फैट सेल से बालों को नए सिरे से उगाया जा सकता है। इनमें मौजूद स्टेम सेल बालों को उगाने में मदद करेंगे। इस तरीके से उगाए गए बाल न सिर्फ स्थायी होंगे, बल्कि देखभाल के हिसाब से भी आसान साबित होंगे।
प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थैरेपी
वैज्ञानिक और चिकित्‍सक गंजापन दूर करने के लिए अब तक उपलब्ध विकल्पों में इसे सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। लेकिन अभी तक यह अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में बेहद लोकप्रिय है। ऐसी उम्‍मीद है कि बालों को उगाने के इस तरीके का इस्‍तेमाल भारत में भी होने लगेगा। पीआरपी के नाम से लोकप्रिय इस प्लेटलेट रिच थैरेपी की सफलता तभी संभव है, जब आप पूरी तरह से गंजे नहीं हुए हों। पूरी तरह से गंजे हो चुके लोगों के लिए यह कारगर नहीं है।

हेयर ट्रांसप्लांट
इस तकनीक के जरिये शरीर के एक हिस्से से हेयर फॉलिकल्स को लेकर सिर में ट्रांसप्लांट किया जाता है। यह प्रक्रिया दो तरह से अमल में लाई जाती है। एक होती है स्ट्रिप तकनीक और दूसरी होती है फॉलिकुलर यूनिट ट्रांसप्लांट।

लेजर ट्रीटमेंट
लेजर से भी गिरते बालों और गंजेपन का उपचार किया जाता है। लेकिन इसके साथ अन्य ट्रीटमेंट विधियां विशेषकर हेयर ट्रांसप्लांट भी अमल में लाई जाती है। लेजर तकनीक से सिर की ब्‍लड कोशिकायें एक्टिव होकर रक्‍त का संचार तेज कर देती हैं, जिससे बालों को उगने में मदद मिलती है।

हेयर वीविंग
यह ऐसी तकनीक है जिसके जरिए सामान्‍य बालों को या सिंथेटिक हेयर को खोपड़ी के उस भाग पर वीव कर दिया जाता है, जहां गंजापन है। इसके लिए आमतौर पर हेयर कटिंग कराने के बाद जो बाल मिलते हैं, उन्हें हेयर मैन्युफैक्चरर को बेच दिया जाता है। उसके बाद इन्हीं बालों को वीविंग के काम में प्रयोग किया जाता है।

सिलिकॉन सिस्टम

अगर आप दर्द भी नहीं चाहते तो यह तरीका आपके बहुत अच्‍छा है। इसमें आसपास के मूल बालों को ट्रिम किया जाता है। इसके बाद उस पर ग्लू (सिलिकॉन जेल) लगाते हैं और फिर हेयर यूनिट को इस पर चिपका देते हैं। यह एक से डेढ़ महीने तक फिक्स रहता है उसके बाद ढीला होने लगता है। ऐसे में सर्विस कराने की जरूरत होती है।

इन तरीकों के अलावा टेपिंग, बांडिंग, विग आदि का प्रयोग करके गंजेपन को छुपाया जा सकता है। लेकिन गंजेपन की समस्‍या से निजात दिलाने वाले इन तरीकों को आजमाने से पहले एक बार चिकित्‍सक से सलाह अवश्‍य लीजिए।
बाल झड़े तो क्या करें 

पुरुषों में बालों का झडना सामान्‍य समस्‍या है। इसे एण्ड्रोजन एलोपेशिया कहते है। यह ज्यादातर अनुवांशिक कारणों से होता है और यह पीढ़ी दर पीढ़ी परिवारों में चलता है। पुरुषों के चालीस वर्ष की आयु के आसपास बाल झड़ना शुरू हो जाता है। लेकिन, कई लोगों में यह समस्‍या इससे पहले भी शुरू हो जाती है।
बालों का पतला होना और बाल गिरना आम समस्‍या है। पुरुषों में बाल झड़ने का कारण है आहार में विटामिन 'बी' और फोलिक एसिड की कमी, अपर्याप्त पोषण जो की तनाव, उत्तेजना और अचानक किसी सदमे से बढ़ जाता है। बाल  झड़ना भी लंबी बीमारी की वजह से हो सकता है।

घरेलू उपचार
  1. एक कप सरसों के तेल को गर्म करे और इसमें चार टेबल स्पून हिना ( मेहंदी ) की पत्तियां मिलाएं। इस मिश्रण को छानकर बोतल में रख दें। अपने गंजे धब्बों को इस घरेलू उपचार के साथ रोजाना मालिश करें।
  2. फेनुग्रीक के बीज को पानी के साथ पीसकर सिर पर 40 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद मिश्रण को ठन्डे पानी से धोएं। इस उपचार को कम से कम एक महीने तक करें।
  3. सिर के जिस हिस्‍से में बाल उड़ गए हों वहां प्याज की लेई से घिसे जब तक की यह लाल न हो जाए और इसके बाद शहद लगाएं।
  4. अपने सिर पर शहद और अंडे के योक के मिश्रण से मालिश करे। और फिर इसको आधे घंटे के लिए छोड़ दे इसके बाद इसे धो लें।
  5. 5 टेबलस्पून दही में एक चम्‍मच नींबू का रस और 2 टेबल स्पून काले चने का पाउडर मिलायें। इस मिश्रण को एक घंटे तक सिर पर लगाकर रखें। इससे आपको काफी लाभ होगा।
  6. पुरुषों में बाल झडना रोकने के लिए अपने आहार में अतिरिक्त खनिज पदार्थ शामिल कीजिए। जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, और जिंक साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खायें। तनाव और उत्तेजना कम करने के लिए ध्यान और योग करें और गीले बालों पर कंघी करने से बचें।
धूप से  बालों की हिफाज़त कैसे करें


गर्मी के मौसम में जितना जरूरी है त्वचा की देखभाल करना, उतना ही जरूरी है धूप से बालों की सुरक्षा करना। इस मौसम की तेज धूप बालों की प्राकृतिक नमी को चुराकर उन्हें बेजान और रूखा बना देती है। इससे पहले की गर्मी का मौसम आपके बालों को नुकसान पहुचाएं, कुछ सावधानियां बरत कर आप बालों को हेल्‍दी रख सकती हैं। इस लेख में जानें कैसे धूप से बालों को बचायें।

स्कार्फ, छाते या कैप से 


घर से बाहर जाते समय बालों को स्कार्फ, छाते या कैप से ढक लें। यदि आप स्कार्फ या छाते नहीं लेना चाहती हैं, तो बालों पर सनस्क्रीन प्रोटक्शन देने वाले उत्पादों का प्रयोग भी कर सकती हैं। बालों को उलझने से बचाने और रूखापन दूर करने के लिए जोजोबा ऑयल लगाकर हल्की मालिश करें। फिर सिर पर पॉलिथिन लपेट लें।

शैंपू का प्रयोग ना करें

धूप बालों को वैसे ही रुखा बना देता है, फिर कैमिकल शैंपू का इस्तेमाल इन्हें और ज्यादा रुखा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। बेहतर है कि इस मौसम में आप किसी नुकसानदेह कैमिकल युक्त शैंपू का प्रयोग करने के बजाय प्राकृतिक उत्पादों से बनें सौम्य शैंपू का प्रयोग करें।

हेयर स्टाइलिंग मशीनों से बचें
  • गर्मी के मौसम में हेयर स्टाइलिंग मशीनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बेहतर है कि आप जितना हो सके बालों को बांध कर ही रखें। धोने के बाद इन्हें सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का प्रयोग करने की बजाय प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
  • धूप में बालों के तैलीय होने की समस्या काफी आम हो जाती है। ऐसा सिर की त्वचा से सीबम के ज्यादा निकलने के कारण होता है। स्विमिंग करने से पहले अपने बालों को साफ पानी से धो लें या गीला कर लें।

शनिवार, 22 अगस्त 2015

ख़ुशी ख़राब से ख़राब समय में भी ढूंढी जा सकती है, पर तभी जब आप दीप जलाना याद रखें.

- एल्बस डम्बलडोर

मृत्यु भयावह तरीके से निर्णायक होती है, जबकि जीवन संभावनाओं से भरा हुआ है.

- टायरियन लेनिस्टर 

मैं आज जो हूँ उसकी वजह वे निर्णय हैं, जो मैंने कल लिए थे.

- एलेनार रूज़वेल्ट 

जो आपके साथ गप लगाते हैं, वे आपके बारे में दूसरों के साथ भी गप लगाएंगे।

- आयरलैंड की कहावत
फ्री ब्लॉग या वेबसाइट बनायें

अगर आप फ्री ब्लॉग या वेबसाइट बनाने की सोच रहे हैं, तो यह काम आप https://www.blogger.com/homewebs.com जैसी वेब्सीटेस की मदद से कर सकते हैं. ब्लॉग तैयार करने के लिए  blogger.com में आप अपने gmail के यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से एंटर हो सकते हैं. और अपना ब्लॉग तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा webs.com पर आपको ईमेल की मदद से एंटर करना होगा। आसान स्टेपों को पार करते हुए वेबसाइट आपको अलग-अलग कैटगोरी बताती है. इस तरह आप आप एक अच्छा खासा वेबसाइट बना सकते हैं. मजेदार बात यह है कि  आपको तकनीकी जानकारी की ज़रुरत भी नहीं है.